अयोध्या जिले में गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में पिता ने अपने ही पुत्र को गोलियों से भून डाला। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आक्रोशित होकर गोसाईगंज कोतवाली इलाके के टंडौली ग्रामसभा के मजरे केवलापुर निवासी अभिमन्यु तिवारी ने अपने पुत्र सत्य मेघा उर्फ शुभम तिवारी को अवैध तमंचे से गोली मार दी। एक गोली उसके जबड़े में तो दूसरी उसके कंधे पर लगी।
घटना के बाद आरोपी पिता मौके से भाग गया। उसकी बहन शुभम को लेकर महाराजगंज थाने पहुंची जहां पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
एसएचओ संतोष कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ ट्रामा सेंटर में युवक का उपचार चल रहा है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी को भी तलाशा जा रहा है। लिखित तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More