अयोध्या उत्तर प्रदेश

पारिवारिक कलह में दो लोगों ने सरयू में पुल से लगाई छलांग।

पारिवारिक कलह में दो लोगों ने सरयू में पुल से लगाई छलांग।

अयोध्या।

अयोध्या राम नगरी के सरयू पुल से मंगलवार को दो लोगों ने पारिवारिक कलह के चलते उफनाई नदी में छलांग लगा दी। एक अन्य नहाते समय पैर फिसल जाने से गहरे पानी में बहने लगा। सभी को एसडीआरएफ और जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। इस समय अयोध्या में सरयू नदी उफान पर है। मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू में स्नान कर रहे थे। दोपहर से पहले एक युवक ने सरयू पुल से अचानक नदी में छलांग लगा दिया और देखते ही देखते वह बहने लगा। नदी में तैनात एसडीआर एफ और जल पुलिस के जवानों ने उसे देखकर नाव की सहायता से किसी तरह जल से बाहर निकाला। यह युवक थाना महाराजगंज के पूरा बाजार क्षेत्र का निवासी बताया जाता है । उसकी पहचान राम जी के रूप में की गई है।

दिन में ही  दोपहर को 2 बजे के आसपास सरयू पुल से ही एक दूसरे व्यक्ति ने छलांग लगा दिया। इस पर भी एसडीआरएफ, जल पुलिस सक्रिय हो गई। नाव की सहायता से इस व्यक्ति को भी कड़ी मशक्कत के बाद सरयू नदी से रेस्क्यू किया गया। 

जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य के अनुसार इस व्यक्ति का नाम राजेंद्र गुप्त है, जो गोला बाजार अयोध्या का निवासी है। वही स्नान घाट पर ही नहा रहे एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह बहने लगा। इस पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने उसे डूबने से बचाया। सावन व अधिमास पर सरयू नदी में इस समय एसडीआरएफ व जल पुलिस सक्रिय हैं। जल में उसकी नावें चारों तरफ गश्त करती हैं। जिसकी वजह से ही वह डूब रहे लोगों को बचाने में सफल हो पा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago