अयोध्या राम नगरी के सरयू पुल से मंगलवार को दो लोगों ने पारिवारिक कलह के चलते उफनाई नदी में छलांग लगा दी। एक अन्य नहाते समय पैर फिसल जाने से गहरे पानी में बहने लगा। सभी को एसडीआरएफ और जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। इस समय अयोध्या में सरयू नदी उफान पर है। मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू में स्नान कर रहे थे। दोपहर से पहले एक युवक ने सरयू पुल से अचानक नदी में छलांग लगा दिया और देखते ही देखते वह बहने लगा। नदी में तैनात एसडीआर एफ और जल पुलिस के जवानों ने उसे देखकर नाव की सहायता से किसी तरह जल से बाहर निकाला। यह युवक थाना महाराजगंज के पूरा बाजार क्षेत्र का निवासी बताया जाता है । उसकी पहचान राम जी के रूप में की गई है।
दिन में ही दोपहर को 2 बजे के आसपास सरयू पुल से ही एक दूसरे व्यक्ति ने छलांग लगा दिया। इस पर भी एसडीआरएफ, जल पुलिस सक्रिय हो गई। नाव की सहायता से इस व्यक्ति को भी कड़ी मशक्कत के बाद सरयू नदी से रेस्क्यू किया गया।
जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य के अनुसार इस व्यक्ति का नाम राजेंद्र गुप्त है, जो गोला बाजार अयोध्या का निवासी है। वही स्नान घाट पर ही नहा रहे एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह बहने लगा। इस पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने उसे डूबने से बचाया। सावन व अधिमास पर सरयू नदी में इस समय एसडीआरएफ व जल पुलिस सक्रिय हैं। जल में उसकी नावें चारों तरफ गश्त करती हैं। जिसकी वजह से ही वह डूब रहे लोगों को बचाने में सफल हो पा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More