पाइप लाइन लीक होने से अस्पताल के मेन गेट पर भराने लगा पानी।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के राम मंदिर के पास स्थिति श्री राम अस्पताल के मुख्य द्वार पर बुधवार को पाइपलाइन में गड़बड़ी के कारण जलभराव हो गया, जिससे अस्पताल में इलाज कराने आने जाने वाले मरीजों व उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण अस्पताल में प्रवेश करने वाले लोग गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने पर मजबूर दिखे जिससे उन्हें काफ़ी असुविधा हो रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन में खराबी के चलते यह जलभराव हुआ है। इस समस्या को लेकर लोगों ने नगर निगम अयोध्या से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि यदि यह समस्या तुरंत हल नहीं की जाती तो आने वाले दिनों में यह और गंभीर हो सकती है।
मरीजों और उनके परिजनों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की है ताकि आने-जाने में किसी को कोई और परेशानी न हो और अस्पताल के बाहर की स्थिति सुधरे। आपको बता दे यहाँ अक्सर पाइप लाईन फट जाने व पानी भर जाने की समस्या सामने आती है जबकि इसके निकट ही जल कल विभाग का कार्यलय भी हैl
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More