पहली बार श्रीरामलला ने दोपहर में आराम किया, अब दोपहर 12 से 1 बजे तक बंद रहेंगे दर्शन।
अयोध्या।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज शुक्रवार (16 फरवरी- 2024 ) को पहली बार श्रीरामलला ने दोपहर में एक घंटे विश्राम किया। आज से हर रोज दोपहर 12 से 1 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। अब 12 बजे भोग और आरती के बाद श्रीरामलला एक घंटा विश्राम करेंगे। 22 जनवरी- 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर दोपहर में सिर्फ 15 मिनट के लिए बंद किया जाता था।
ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया, अब भक्त सुबह 6 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजकर 30 मिनट तक श्रीरामलला के दर्शन कर सकेंगे।इसके अलावा तीन टाइम होने वाली आरती में सिर्फ 100 श्रद्धालु ही शामिल हो सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन पास की व्यवस्था शुरू की गई है।