जिले के थाना पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में छात्र को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने सरियावां चौराहे पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिजन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम को खोला।
साइकिल पर गेहूं को लादकर पिसाने जा रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। युवक का नाम आदित्य कुमार (18) पुत्र राकेश कुमार पासी है। वह निवासी ग्राम आस्तीकन थाना इनायतनगर अपने ननिहाल ग्राम सभा सुरियावां के मजरे मेहरबान का पुरवा में रहता था। घर से गौहनिया चौराहा गेहूं पिसाने गया था। लौटते समय तिवारी के पुरवा के पास रविवार शाम लगभग 7 बजे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। आदित्य को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन व ग्रामीणों ने लाश को सरियावा चौराहा पर रखकर रोड जाम कर दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाई की मांग करते हुए हाइवे को बंद कर दिया। सूचना के बाद मौके पर थाना पुराकलंदर पुलिस थाना प्रभारी अमित सिंह और सीओ आशुतोष मिश्रा व शैलेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृतक के मामा सूरज रावत ने अधिकारियों के सामने मांग रखी की मोटरसाइकिल स्वामी व चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया और परिजनों ने सड़क जाम खत्म कर दिया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More