पटरंगा पुलिस ने खंडपिपरा सहित कई गांवों में किया फ्लैग मार्च

IMG 20190906 WA0011 - पटरंगा पुलिस ने खंडपिपरा सहित कई गांवों में किया फ्लैग मार्चरुदौली/अयोध्या

मोहर्रम व मां दुर्गा पूजनोत्सव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने थाना पटरंगा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर अपनी ताकत का एहसास लोगों को कराया।पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के खंडपिपरा गांव में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पटरंगा पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।जिसमे पटरंगा थाने की फोर्स के साथ हाइवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह ने हमराही कांस्टेबल राम किशुन यादव,कांस्टेबल आकाश मय फ़ोर्स के साथ खंडपिपरा गांव में आगामी त्योहार मोहर्रम व दुर्गा पूजा के मद्देनजर पूरे गांव में अमन चैन की शांति के लिए फ्लैग मार्च कर लोगो को शान्ति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश भी दिया।
पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व मे हाइवे चौकी इंचार्ज व भारी पुलिस बल के साथ खंडपिपरा सहित कई संवेदनशील मोहल्लों व गांव में पहुंचा,जहां अधिकारियों ने मोहर्रम के मद्देनजर मजलिस मातम व जुलूस की जानकारी भी लोगों से हासिल की।भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये।इस मौके पर पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मोहर्रम और दुर्गा पूजा को देखते हुए खास सतर्कता बरती जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को ये मार्च निकाला गया और ये उन लोगों के के लिए कड़ी चेतावनी है,जो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में लगे रहते है।थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कीमत पर नई परम्परा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी और जो भी शांतिभंग अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करेगा,उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Web Admin

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216