हैदरगजं - अयोध्या

पक्के तालाब में छलांग लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

पक्के तालाब में छलांग लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

हैदरगजं_अयोध्या।

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के खपराडीह रियासत के पक्के तालाब में छलांग लगाकर 16 वर्षीय किशोरी ने खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची हैदरगंज थाने की पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

मिली जानकारी के अनुसार हैदरगंज थाना क्षेत्र के खपराडीह रियासत के पक्के तालाब में बुधवार शाम करीब 4 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के ही सीहीपुर  खास की निवासिनी काजल पुत्री मुरली 16 वर्ष ने खुदकुशी करने के इरादे से छलांग लगा दिया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। काजल तीन बड़े भाईयों में सबसे छोटी और एकलौती बहन थी।

मृतका के बड़े भाई अजय ने बताया कि काजल दोपहर को साइकिल से हैदरगंज बाजार में सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी। काजल भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज उसरा सीहीपुर स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा बताई जाती है। किशोरी के द्वारा तालाब में छलांग लगाते समय तालाब के किनारे खेल रहे बच्चों ने देख लिया। और जोर जोर से चिल्लाने लगे । बच्चों ने भागकर वहां से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर चाय पानी कर रहे लोगों को घटना की सूचना दिया।

सूचना पर हैदरगंज प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और एसपी ग्रामीण से संपर्क कर गोताखोरों को भेजे जाने के लिए कहा। कुछ उत्साही युवकों ने तालाब में उतर कर काफी देर तक तालाब में किशोरी की तलाश की गई। और कड़ी मशक्कत के बाद छात्र के शव को पानी से बाहर निकालने में सफल हो गये। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

3 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

3 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

3 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

4 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216