अयोध्या जिले के हैदरगजं थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह खपराडीह पक्के तालाब में एक किशोरी ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी के शव को बाहर निकलवाया। घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के रियासत खपराडीह तालाब की है। पालिया गांव निवासिनी सुबह करीब 11 बजे के आसपास 17 वर्षीय गुंजा पुत्री दूधनाथ पक्के तालाब में कूद गई।
परिजनों के अनुसार मृतक छात्रा घर से साइकिल लेकर विद्यालय के लिए निकली थी। जो हैदरगंज कस्बा में स्थित सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज 11वीं की छात्रा थी। सूचना पर थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक छात्रा द्वारा आत्महत्या के कारणो का पता लगाया जा रहा है। मौके से मृतका का साइकिल और झोला बरामद हुआ है।
खपराडीह रियासत के पास स्थित पक्का तालाब सुसाइड पॉइंट बन गया है। बीते 6 माह में चार मौतें हो चुकी हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More