कूरेभार_सुल्तानपुर!
कूरेभार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिबंधित मछली बरामद किया है। जिस घर से प्रतिबंधित मछली बरामद हुई है। वहां से आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के कूरेभार थानाक्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्टेशन मोड़ के पास प्रतिबंधत मछली का कारोबार चल रहा था। जिसकी भनक लगने पर आज नायब तहसीलदार सदर कपिलदेव, हल्का लेखपाल राधेश्याम पांडेय, प्रभारी इंस्पेक्टर (मत्स्य) रमाकांत पांडेय, उपनिरीक्षक हरभजन सिंह की टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके पर कुल 55 किलो प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर को बेचने बरामद हुई। पुलिस ने प्रतिबंधित मछली को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह को बुलाया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे गड्ढा खोदकर नष्ट कराया। आरोपी व्यवसायी मो. मूसा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दे कि थाई मांगुर मछली पर वर्ष 2000 से बेचने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कस्बे में प्रतिबंधित मछली का व्यवसाय धड़ल्ले से हो रहा था।
Pages: 1 2