मिल्कीपुर-अयोध्या

पंखे के मुख से लटकता मिला युवक का शव।

पंखे के मुख से लटकता मिला युवक का शव।

इनायतनगर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी हैरिंग्टन गंज अन्तर्गत घुरेहटा पूरे हुब्बा पंडित निवासी एक युवक का घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटकता मिला है। मिली जानकारी के अनुसार गाँव निवासी अभिषेक तिवारी (35) पुत्र स्व. देव नारायण तिवारी अयोध्या शहर में रहकर गाड़ी चलाता था। वह गुरुवार की शाम को शहर से गांव आया था। परिवारी जनों व ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक नशे का आदी था। रात में वह अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हुए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

सूचना पर चौकी प्रभारी रजनीश पाण्डेय व शाहगंज चौकी प्रभारी अनुराग पाठक पहुंचे। उन्होंने  कमरें दरवाजा तोड़वाया तो अभिषेक गमछे के सहारे कुंडे से लटका था। मृत अभिषेक तिवारी की शादी इटौरा के पास हनुमत नगर चौराहा से हुई थी। उसके दो बच्चे है। बड़ी पुत्री अनामिका ( 12 ) वर्ष की और छोटा पुत्र अक्षत तिवारी (10) वर्ष का हैं। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी रजनीश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मौत होने की वजह आत्महत्या है। शव को  अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह का पता चलेगा ।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216