सुल्तानपुर जिले में मायके से घर लौटी विवाहिता को दो अज्ञात लोगों ने नशीला पदार्थ सूंघा सुनसान स्थान पर दुष्कर्म कर मार पीट कर भगा दिया। स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र देने के छह माह बीत जाने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने के चलते पीड़िता अनशन पर बैठ गई है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मोतिगरपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके गई थी। महिला का आरोप है कि बीते 20 जून को वह अपने घर वापस लौट रहीं थी। शाम करीब साढ़े छ बजे जैसे ही वह दियरा के पास पहुंची, तभी वहा दो बाइक सवार लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सूंघाकर सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ रेप करके उसे मारपीट कर भगा दिया।
पीड़िता ने बताया कि स्थानीय पुलिस से शिकायत करने पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों को पत्र दिया। कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता जिला मुख्यालय के तिकोनिया पार्क में अनशन पर बैठ गई है। सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच पड़ताल कराई जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More