
अयोध्या श्रीराम नगरी में नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा ” जनकपुर – अयोध्या के साथ पशु पतिनाथ और काशी विश्वनाथ के बीच सांस्कृतिक संबंध बढ़ रहा है। दोनों के बीच सांस्कृतिक संबंध बढ़ाने पर सरकार का फोकस है। नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद परिवार सहित रात्रि प्रवास करेंगे। शहर के एक होटल में ठहरे हैं। शाम को हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। सरयू आरती व सूर्यकुण्ड का भ्रमण करेंगे। कल सुबह श्रीरामलला का दर्शन करने के बाद सड़क मार्ग से नेपाल के लिए रवाना होंगे।
नारायण प्रसाद सऊद ने कहा “अयोध्या में राम मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। भारत और नेपाल सरकार के बीच ही नहीं, जनता के बीच में भी गहरा नाता रहा है। भगवान राम की शादी माता जानकी से जनकपुर के राम जानकी मंदिर में हुई थी। इसके लिए हमारे बीच जो गहरा संबंध है, वह सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। हम लोग धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद ने कहा “जनकपुर अयोध्या के साथ-साथ नेपाल के पशुपतिनाथ व बनारस के बाबा विश्वनाथ के साथ भी हम सांस्कृतिक संबंध बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। भारत और नेपाल के बीच बहुत ही गहरा सांस्कृतिक संबंध रहा है, दोनों सरकार के बीच में ही नहीं जनता के बीच में भी उतना ही गहरा संबंध रहा है।
शनिवार को नेपाल विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद परिवार के साथ दिल्ली से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। जहां यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह रविवार को हनुमान गढ़ी और श्रीरामलला का दर्शन पूजन करेंगे। रविवार को ही सड़क मार्ग से वापस नेपाल की रवाना होंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More