निर्भया के हत्यारों को फाँसी देने के लिये पवन जल्लाद को यूपी सरकार ने दी तिहाड़ जेल जाने की अनुमति

20191212 201346 - निर्भया के हत्यारों को फाँसी देने के लिये पवन जल्लाद को यूपी सरकार ने दी तिहाड़ जेल जाने की अनुमति

  • दिल्ली के चर्चित निर्भया केस के दोषियों को फांसी देने के लिए हालांकि अभी केंद्र सरकार और राष्ट्रपति की हरी झंडी नहीं मिली है लेकिन तिहाड़ जेल में चल रही तैयारियों के बीच जेल प्रशासन के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने मेरठ जेल से पवन जल्लाद को भेजने की मंजूरी दे दी है।
  • निर्भया केस के दोषियों को फांसी की सजा देने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने मेरठ से जल्लाद भेजने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को पत्र लिखा था। अब प्रदेश सरकार ने तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुरोध पर मेरठ से जल्लाद भेजने को अपनी हरी झंडी दे दी है। इससे निर्भया केस के दोषियों को जल्दी ही फांसी देने की संभावना बन गई है। गौरतलब है कि मेरठ जेल का जल्लाद पवन देश में फांसी देने का काम करता है। पवन से पहले उसका पिता कालू जल्लाद दोषियों को फांसी देता था। उसके निधन के बाद पवन ने यह काम संभाल लिया है।
  • इस बारे में मेरठ जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पुष्कर का कहना है कि इस बारे में अभी शासन से कोई निर्देश या पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago