निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स का लटकता मिला शव।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में निजी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि एक स्टाफ नर्स का शव पीछे के कमरे में फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने स्टाफ नर्स के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के गभड़िया मोहल्ले की आंचल बानो गभड़िया में ही निजी अस्पताल सरदार नर्सिंग होम में बतौर स्टाफ नर्स कार्यरत थी।
शुक्रवार को उसका शव पीछे के कमरे में लटकता हुआ स्वीपर ने देखा तो चिल्लाने लगा। इसकी जानकारी जब डॉक्टर मकसूद सरदार को हुई तो उन्होंने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़वाया। डॉक्टर ने स्टाफ नर्स के परिजनों को सूचित करते हुए नगर कोतवाली को सूचित किया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने स्टाफ नर्स के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्टाफ नर्स की मां ने बताया कि सुबह वह नाश्ता कर घर से आई थी। करीब चार साल से वह यहां पर काम कर रही थी। कोई भी बात नहीं थी, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ में नहीं आ रहा है।
नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More