अयोध्या उत्तर प्रदेश

नाविकों – गोताखोरों को ‘सेफ्टी किट‘ वितरित किया।

नाविकों – गोताखोरों को ‘सेफ्टी किट‘ वितरित किया।

अयोध्या।

अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने तहसील सदर सभागार में तहसील सदर क्षेत्र के 163 नाविकों एवं गोताखोरों को ‘सेफ्टी किट‘ वितरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा नाविकों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आपदा जैसी विपरीत परिस्थितियों में नाविकों/गोताखोरों द्वारा अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन करने के दृष्टिगत आज उन्हें सेफ्टी किट का वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं पर्यटकों को सुरक्षित नौका बिहार कराने तथा नौका विहार के सुरक्षा मानकों को और बेहतर करने का यह कार्य उत्तरोत्तर किया जायेगा। इस किट की मदद से हमारे नाविक/गोताखोर विपरीत परिस्थितियों में अथवा आपदा की स्थिति में और बेहतर कार्य कर सकेंगे तथा इससे सुरक्षित नौकायन सुनिश्चित होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि नाविक एक अच्छे तैराक होते है किन्तु कभी कभी अति आत्म विश्वास में दुर्घटनाएं हो जाती है ऐसे में अच्छा तैराक न जानने वाले व बच्चों को नदी में जाने से रोकें। चिन्हित दुर्घटना वाले क्षेत्रों में जाने से सभी को रोकने का प्रयास करें। इसी के साथ ही अन्य लोग भी तैराकी सीखने का प्रयास करें।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में भविष्य में नौकायन की अपार संभावनाएं है। अयोध्या सीएनजी एवं सोलर बोट संचालन सम्बंधी योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सोलर क्रूज का कार्य चल रहा है। बड़ी बड़ी शिपिंग कम्पनियां आ रही है इससे यहां तकनीकी के साथ ही रोजगार बढेगा। जिलाधिकारी ने नाविकों को अपने नावों को सुंदर एवं आकर्षक रंगों से रंगने तथा उसे सजाये रखने हेतु प्रेरित किया, जिससे श्रद्धालु/पर्यटक आकर्षित हों।

उन्होंने कहा कि नाविक आसपास के क्षेत्रों व स्थलों के बारे में भी जानकारी रखें तथा उसे पर्यटकों को बतायें। पर्यटकों के साथ बेहतर आचरण एवं व्यवहार करें तथा बेहतर सुविधा प्रदान करें।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago