नाराज ग्रामीणों ने अब सांड को मार डाला,एक सांड को पकड़ने में मिली सफलता

FB IMG 1561953615565 - नाराज ग्रामीणों ने अब सांड को मार डाला,एक सांड को पकड़ने में मिली सफलता

रुदौली/अयोध्या

  • रुदौली कोतवाली क्षेत्र के पाटन पुरवा मजरे बहरास गांव के वृद्ध की मौत से नाराज ग्रामीणों ने अंत्येष्टि के बाद आधी रात में सांड को भी मार डाला।हालांकि प्रशासन इसे ग्रामीणों द्वारा पकड़ने के वक्त महज एक चूक मान रहा है।उधर पकड़िया गांव में आतंक का पर्याय बने एक सांड को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पकड़ लिया गया है।लेकिन एक और सांड को पकड़ पाने में बीडीओ व सीवीओ की टीम फेल हो गई।हालांकि बीडीओ नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी स्वयं ब्लॉक के एडीओ सहकारिता,सेक्रेटरी व सफाई कर्मचारियों के साथ जद्दोजहद करते दिखे।विधायक रामचंद्र यादव लगातार बीडीओ को फोन पर सांड को अवश्य पकड़वा लेने के निर्देश देते रहे।
  • असल में शुक्रवार को पाटन पुरवा गांव निवासी एक वृद्ध रामप्यारे पर तब सांड ने हमला बोल दिया था जब वह खेत में उरद पीट रहे थे।जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी।शनिवार को विधायक रामचंद्र यादव ने डीएम से मिलकर नाराजगी जताई थी तब डीएम डा0 अनुज झा ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व बीडीओ रुदौली को 24 घंटे के भीतर सांडों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
  • डीएम के निर्देश पर रविवार को बीडीओ श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में ब्लॉक की टीम पकड़िया गांव पहुंची।जहां ग्रामीणों की मदद से एक मारू सांड को पकड़ा जा सका।जबकि एक अन्य सांड भागने में सफल रहा। इसे लेकर कर्मचारियों पर बीडीओ ने नाराजगी जताई।बीडीओ ने बताया कि बहरास के लोगों को भी सांड के आतंक से छुटकारा मिल गया है।
Web Admin

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216