नाबालिग से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर भेजा जेल

IMG 20190613 WA0006 - नाबालिग से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर भेजा जेल

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

  • थाना मवई क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुराचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र यादव ने बुधवार को सीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया की थाना मवई क्षेत्र के एक गाव के युवक ने अपने ही गाव की 12 वर्षीय नाबालिग बालिका को डरा धमकाकर बार बार घर मे घुस कर दुराचार करता रहा।
  • क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मवई थाना क्षेत्र के जुनेदपुर मजरे सेवढ़ारा गांव में एक नाबालिग बालिका के साथ गांव ही के एक युवक द्वारा डरा धमका कर कई महीनों से दुराचार किया जा रहा था।जब नाबालिग बालिका के पेट मे 5-6 माह का गर्भ ठहर गया तो बालिका ने अपने परिजनों को आप बीती बताई।
  • मंगलवार को नाबालिग बालिका के पिता की तहरीर पर मवई थाने में पुलिस ने युवक शेखर उर्फ़ चन्द्र शेखर गौतम पुत्र राम सजीवन ग्राम जुनैदपुर थाना मवई अयोध्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी थी।प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए बुधवार को ही सुबह लगभग सवा आठ बजे मवई थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव मय हमराही सिपाही अशोक यादव व अशोक यादव द्वितीय के साथ कुशहरी जंगल के पुल के समीप पक्की सड़क से आरोपी शेखर उर्फ चंद्र शेखर गौतम पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम जुनैदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
  • सीओ ने बताया कि आरोपी दुराचारी युवक को मवई पुलिस ने बुधवार की सुबह कुशहरी जंगल से गिरफ्तार किया है।युवक को जेल भेजा जा रहा है।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago