नागालैंड के राज्यपाल ने किये श्रीरामलला के दर्शन, कहा- आज अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा
अयोध्या अयोध्या श्री रामनगरी नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने शुक्रवार को श्रीरामलला के दर्शन किये। बोले प्राण प्रतिष्ठा के बाद आया हूं अयोध्या। प्रभु राम के दर्शन कर मन भावुक हो गया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा, अयोध्या मैं काफी साल पहले आया था,जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे तब आया था अयोध्या। लेकिन प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पहली बार आया हूं, आज अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा, बहुत बदल गई है अयोध्या। अच्छा विकास हुआ है। इससे पहले उनके अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।