सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। परिवार वाले जब तक उसे उतारते उसकी जान जा चुकी थी। रात में पति से कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने ये खौफनाक कदम उठाया है। साल भर पूर्व ही उसने प्रेम विवाह रचाया था।घटना जिले के गोसाईगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बरूई गांव की है। गांव निवासी लाल बहादुर बुधवार सुबह घर से बाहर निकला था। वो सुबह जब 6:30 बजे के आसपास घर लौटा , तो पत्नी करिश्मा (24 वर्ष) को बांस में साड़ी से लटकता पाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच रात में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। उसके बाद रात में सब खाना-पीना खाकर सो गए थे। नवविवाहिता की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं थानाध्यक्ष गोसाईगंज आरके रावत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार हृदय राम तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More