
नवरात्र के पहले दिन ही सफाई कर्मचारियों ने किया हड़ताल|
अयोध्या|
नवरात्रि प्रारंभ होते ही अयोध्या नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए उनका आरोप है कि पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिल पा रहा जिसके कारण वह सफाई नहीं करेंगे । जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था बिगड़ते देख नगर निगम के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। लेकिन इस दौरान मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने मोर्चा संभाला और सफाई कर्मियों को समझाने के लिए पहुंच गए। घंटों चले बातचीत के बाद कमिश्नर नवदीप रिणवा के आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने अपना धरना वापस ले लिया है।
दसरल अयोध्या नगर निगम के सफाई कर्मचारी दो माह से वेतन के इंतजार में हैं। उनको निगम की ओर से वेतन का भुगतान नही किया जा रहा है।इसी सम्बन्ध में आज अध्यक्ष विनय बाघमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया था और नगर निगम के ही कार्यालय में धरने पर बैठ गए थे। मौके पर पहुंचे कमिश्नर नवदीप रिणवा और नगर आयुक्त से कर्मचारियों के नेता मिलकर अपनी समस्याओं को गिनाया व वेतन दिलाने की मांग की है। और सफाई कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नही दिया जा रहा है। इससे आक्रोशित नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया है। यदि इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन मांगों के निस्तारण के लिए कोई प्रयाय नही करते हैं तो संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।यह भी चेतावनी दी गई है कि संगठन कार्य बन्द आन्दोलन के लिए बाध्य हो सकता है।
अयोध्या के मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की मांगों को मानकर धरने को समाप्त करा दिया गया है। सभी सफाई कर्मचारी अपने अपने कार्य स्थल के लिए निकल चुके है। कमिश्नर ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा, आय का स्रोत बढ़ाएं। खर्चे कम करें।सरकार के ग्रांट पर ना निर्भर रहे।नवरात्र और दीपोत्सव को बेहतर ढंग से संपन्न कराए|
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More