ननिहाल में रह रहे किसान नेता के पौत्र का फंदे से लटका मिला शव।
तारुन _अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन नन्सा मार्ग के किनारे स्थित सराय शेख महमूद भवापुर गांव में ननिहाल में रह रहे युवक का शव शनिवार सुबह कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया है। घटना की खबर मिलते ही आसपास गांव के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गयी। मृतक युवक आदर्श सिंह किसान नेता हरिशंकर सिंह फौजी का पौत्र बताया गया है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आदर्श सिंह (पुत्र) राजकुमार अपनी मां सुनीता के साथ ननिहाल में रहता था, जो कि पडोसी जिले बाराबंकी के थाना टिकैत नगर ग्राम हरिहर का मूल निवासी था। मृतक के मामा के लड़के उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आदर्श जिस कमरे में सोता था कभी अंदर से सिटकनी नहीं बंद करता था। सुबह 7 बजे जब घर के लोगों ने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजे को धक्का मारकर खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए।
परिवार के लोगों ने पुलिस सहायता के लिए 112 डायल कर जानकारी दी। हल्का दरोगा मुन्नीलाल ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे लेकर क्षेत्र व बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More