dead - नदी में उतराता मिला युवक का शव, होली के दिन से था लापता।

नदी में उतराता मिला युवक का शव, होली के दिन से था लापता।

गोंडा - उत्तरप्रदेश

नदी में उतराता मिला युवक का शव, होली के दिन से था लापता।

dead - नदी में उतराता मिला युवक का शव, होली के दिन से था लापता।

गोंडा।
गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी घाट पर बुधवार की सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। नदी में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सरैया ग्राम पंचायत के अघेरवा निवासी राम सवेरे के (पुत्र) बाबू के रूप मे हुई है। बाबू होली के दिन घर से निकला था और लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने मंगलवार को ही उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी यह सब कैसे हुआ यह जानकारी नहीं है। बाबू की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *