अयोध्या उत्तर प्रदेश

नगर निगम की तिरंगा यात्रा ने जन-जन में जगाराष्ट्र प्रेम का जज्बा, महापौर ने की तिरंगा यात्रा की अगुवाई।

नगर निगम की तिरंगा यात्रा ने जन-जन में जगाराष्ट्र प्रेम का जज्बा, महापौर ने की तिरंगा यात्रा की अगुवाई।

अयोध्या।
अयोधय क्रांति के मौके पर नगर निगम कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा ने जन-जन में राष्ट्र प्रेम का जज्बा पिरोया। देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों के बीच यात्रा की अगुवाई महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने की। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए।

अयोध्या नगर निगम कार्यालय के सामने बुधवार को सायंकाल लगभग 5:00 बजे बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतवासियों में राष्ट्रभक्ति पिरोने के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों के प्रति श्रद्धा की भावना भरने के लिए तिरंगा यात्रा का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम उन्हें नमन करते हैं जिनकी बदौलत हम स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त के साथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और इसी के साथ उनकी अगुवाई में राष्ट्रभक्तों की टोली मंगल पांडेय चौक की ओर बढ़ चली। हर हाथ में तिरंगा और भारत माता की जय किनारे लगाते हुए यात्रा रिकाबगंज चौराहा होते हुए मंगल पांडे चौक पहुंची। यहां शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस यात्रा में उपसभापति राजेश गौड़,विशाल पाल,हरिश्चंद्र गुप्त,अनिल सिंह,संतोष सिंह,सौरभ सिंह सूर्यवंशी,जगतराम यादव,सुनील यादव,धर्मेंद्र मिश्र,रमाशंकर निषाद,अजय पांडे,सूर्यकुमार तिवारी सूर्या,सलीम अंसारी,किशन मौर्य,अखिलेश पांडे,अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ,भारत कुमार,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरएम शुक्ल,भाजपा नेता रमेश राना,श्रीनिवास शास्त्री,आलोक सिंह,दीपक पांडे आदि शामिल रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago