नकली सोने की ईट देकर धोखाधड़ी करने वाले सात गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में नकली सोने की ईट देकर धोखाधड़ी करने वाले सात लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पांच पुरुष व तीन महिला है। चोरी व ठगी के चार लाख सैंतीस हजार रुपये पुलिस ने बरामद किये है।
थाना पूराकलन्दर में दिलीप यादव पुत्र रामअंजोर यादव ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। उसने अपनी तहरीर में कहा था कि रहमान खान ने अपने साथियों की मदद से नौ लाख रुपया नकली ईट देकर हड़प लिया। बैग में रखा एक लाख रुपया चोरी कर लिया।