अयोध्या नगर कोतवाली के रामनगर कालोनी निवासी एक युवती ने अपने कालेज दोस्त के बहकावे में आकर मारिया स्मिथ के इंस्टाग्राम खाते में कुल 5 लाख 30 हजार रूपये जमा कर दिया। रकम वापस न मिली और ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसने साइबर थाने पर धोखाधडीं और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
विवेचना में जुटी साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित के खाते में और डेढ़ लाख रूपये वापस कराया है। पूर्व में भी इतनी ही रकम वापस कराई थी। पीड़ित सोनम जायसवाल का कहना है की उसने सहेली के कहने पर इंस्टाग्राम पे पर 60 हजार रूपये जमा कराये थे। बाद में मारिया स्मिथ के इंस्टाग्राम एकाउंट से उसे रकम वापसी के लिए और रकम के निवेश का झांसा दिया गया और किश्तों में कुल 5 लाख 30 हजार रूपये जमा कराये गए। रकम वापसी के लिए दबाव बनाने पर आनाकानी हुई तो सहेली को फोन किया।
सहेली ने इंस्टाग्राम एकाउंट हैक होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। फिर 18 मई को एसएसपी से शिकायत कर साइबर क्राइम थाने में 6 जून को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को साइबर थाना प्रभारी आलोक वर्मा का कहना है कि विवेचना के दौरान पहले पीड़ित के खाते में डेढ़ लाख रूपये वापस कराये गए थे, अब और रकम वापस कराई गई है। ठगी गई कुल रकम में से 3 लाख 5 हजार 870 रूपये वापस कराये गये हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More