अयोध्या उत्तर प्रदेश

धर्मांतरण के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल।

धर्मांतरण के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के कारसेवक पुरम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने ऐलान किया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पूरे देश में धर्मांतरण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में 14 करोड़ मुसलमान और 5 करोड़ ईसाई हैं, जो मूल रूप से हिंदू थे।, इनके पूर्वज हिंदू थे, इसलिए उनकी ‘घर वापसी’ होनी ही चाहिए।

नीरज दौनेरिया ने स्पष्ट किया कि संगठन ऐसा वातावरण बना रहा है, जिससे स्वेच्छा से धर्मांतरण कर चुके लोग फिर से हिंदू धर्म में लौट सकें। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या के आसपास 10–15 गांवों में ईसाई धर्मांतरण के मामले सामने आए हैं, जिनकी पूरी सूची तैयार की जा रही है। समय आने पर सूची प्रशासन को सौंपी जाएगी और कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि लव जिहाद हिंदू धर्म पर सीधा आघात है और इसे कानूनन अपराध घोषित किया जाना चाहिए। यह सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसके पीछे संगठित रैकेट काम कर रहे हैं। ईसाई धर्मांतरण और लव जिहाद दोनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समाज के बीच जागरूकता पैदा कर रहे हैं और जो लोग संपर्क में आ रहे हैं, वे स्वेच्छा से अपनी वापसी कर रहे हैं। उनका कहना था कि संगठन केवल ‘चिंतन और समायोजन’ का कार्य कर रहा है, ताकि हिंदू समाज अपनी जड़ों से जुड़ सके।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago