दो हादसों में तीन बाइक सवार घायल।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में हुए दो हादसों में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गए। पहली दुर्घटना सोमवार देर शाम पिपरी जलालपुर के पास प्रयागराज हाइवे पर हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर सहजपुर मठिया बीकापुर निवासी बाइक सवार नितिन (26) वर्ष और उनके छोटे भाई निखिल (22) वर्ष घायल हो गए।
दूसरी दुर्घटना मंगलवार सुबह जलालपुर-शाहगंज मार्ग पर पुहपी गांव के पास हुई। दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार रामकुमार (25) वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।
सीएचसी अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। (प्रेस न्यूज)
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More