images 53 - दो नलकूपों के बिजली मोटर चोरी, रिपोर्ट दर्ज।

दो नलकूपों के बिजली मोटर चोरी, रिपोर्ट दर्ज।

कुमारगंज - अयोध्या
दो नलकूपों के बिजली मोटर चोरी, रिपोर्ट दर्ज।

images 53 - दो नलकूपों के बिजली मोटर चोरी, रिपोर्ट दर्ज।

कुमारगजं_अयोध्या।

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के चिलबिली चौकी अंतर्गत गनेशपुर गांव में एक ही रात चोरों ने दो नलकूपों को निशाना बनाया है। दो बिजली मोटर चोरी हो गया, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पहली घटना ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह निवासी ग्राम गनेशपुर पोस्ट हरदोइया थाना कुमारगंज अपने खेत में बोरिंग कराया थे जिसमे सिंचाई हेतु मोनो (क्लास्कर) सिंगल फेस पम्प लगाया था। 28 अगस्त की सुबह करीब धान की फसल की सिंचाई हेतु जब अपने खेत पर गये तो देखा कि मोटर पम्प नही है। काफी खोजबीन की किन्तु कुछ पता नही चला ।

वहीं दूसरी घटना गनेशपुर गांव के ऊदल कुमार S/O नकछेद अपने खेत में बोरिंग कराया था जिसमे सिंचाई हेतु लूबी सिंगल फेस मोटर पम्प लगाया था । अपनी धान की फसल की सिंचाई हेतु जब अपने खेत पर गया तो देखा आज 28 अगस्त की सुबह  गया तो देखा मोटर पम्प नही है। काफी खोजबीन की किन्तु कुछ पता नही चला।
कुमारगंज थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *