दोस्त चिढ़ाता था, इसलिए छात्र ने दे दी जान:सुसाइड नोट में लिखा.

दोस्त चिढ़ाता था, इसलिए छात्र ने दे दी जान:सुसाइड नोट में लिखा सभी दोस्तों के सामने मेरा मजाक बनाता है

एक छात्र ने सिर्फ इसलिए खुदकुशी कर ली, क्योंकि दोस्त ने उसे चिढ़ा दिया था। वह ग्रेजुएशन लास्ट ईयर में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव का है।
हैबतपुर गांव में 22 साल का मोहम्मद शाहिद रहता था। वह साकेत महाविद्यालय में बीए का छात्र था। घर वालों ने देखा कि उसका शव आंगन में फंदे से लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ सीओ डॉ. राजेश तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने खुदकुशी का कारण अपने दोस्त को बताया है। आरोपी वेद प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मृतक के भाई वाहिद ने बताया कि डेढ़-दो महीने से शाहिद के साथ पढ़ने वाला वेद प्रकाश वर्मा उसे चिढ़ाया करता था। मजाक के साथ गलत शब्दों का भी इस्तेमाल करता था। यही बात उसे खराब लगती थी। भाई ने बताया कि शनिवार रात उसने आंगन में फंदा लगा लिया।
आरोपी वेद प्रकाश बस्ती का रहने वाला है। वह यहां कजियाना में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।
भाई सद्दाम ने बताया कि वह टीचर बनना चाहता था। अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के साथ B.Ed की तैयारी भी कर रहा था। शाहिद शांत स्वभाव का लड़का था। अयोध्या कोतवाली प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि शहर में इस प्रकार का यह पहला मामला है। फिलहाल यह जांच का विषय है। जब तक जांच नहीं हो जाती, कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago