देश की उपलब्धिया अच्छी सोच का परिणाम – नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता

 

  • देश की उपलब्धिया अच्छी सोच का परिणाम – नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता
  • कंबल वितरण समारोह में बांटा गया दस हजार जरूरतमंदों को नि:शुल्क कंबल
  • जय बालाजी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में अयोध्या विधानसभा की मड़ना ग्रामसभा में आयोजित किया गया समारोह

IMG 20191222 WA0036 1 - देश की उपलब्धिया अच्छी सोच का परिणाम - नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता✍नितेेश सिंह पूराबाजार,अयोध्या

  • अच्छी सोच का परिणाम हमेशा अच्छा होता है। मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता की अच्छी सोच का परिणाम है। आज भीषण ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्य अच्छी सोच का सूचक है, नि:संदेह इस पुनीत कार्य का परिणाम अच्छा होगा। रविवार को यह बातें बतौर मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने कही। वह मड़ना ग्रामसभा में जय बालाजी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में आयोजित नर सेवा ही नारायण सेवा विषयक संगोष्ठी तथा विशाल कंबल वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने तथा संचालन पूर्व साकेत छात्र संघ अध्यक्ष सुनील सिंह विद्यार्थी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसके बाद संस्थान के पदाधिकारी व आयोजक समाजसेवी शिवेंद्र सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन दीपेंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों बैच अलंकरण कर उन्हें अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि प्रत्येक नर में नारायण का वास होता है इसलिए नर को प्रसन्न करना नारायण को प्रसन्न करने के समान है।
  • विशिष्ट अतिथि कैसरगंज गोंडा सांसद बृजभूषण शरण सिंंह ने कहा कि अयोध्या की धरती पर नर सेवा का यह आयोजन मानव सेवा की भावना को परिलक्षित करता है। इसके लिए संस्थान बधाई का पात्र है। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि नर सेवा, संत सेवा और गौ सेवा अतुलनीय सेवा है और इस सेवा से स्वयं नारायण प्रसन्न होते है। श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि पृथ्वी पर नर, नारायण का स्वरूप होता है उसकी सेवा का अनंत पुण्य मिलता है।
    डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पूर्व चीफ प्रॉक्टर प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि ईश्वर अदृश्य और अलौकिक है फिर भी लोगो की उसमे आस्था रहती है किंतु नर प्रत्यक्ष व लौकिक है इसलिए उसकी सेवा वास्तविक नारायण सेवा है।
  • महंत पवन कुमार दास शास्त्री ने कहा कि मांडवी धाम की ऐतिहासिकता सर्वविदित एवं पूजनीय है ऐसे में यहां की धरती पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाना अत्यंत पुनीत कार्य है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल ने कहा कि शास्त्रों की मान्यता व विवेकानंद के कथन दोनों ने ही नर सेवा को नारायण सेवा की मान्यता दी हैं, मांडवी धाम में कम्बलरूपी वस्त्र का दान अत्यंत पुण्य कार्य है। मुख्य वक्ता आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि ब्रम्हांड के प्रत्येक जीवो में ईश्वर का अंश है इसलिए किसी भी जीव की सेवा में ईश्वर की सेवा निहित रहती है। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा संस्थान के रिपोर्ट कार्ड की प्रस्तुति की गई तथा संकल्प पत्र 2020 के लोकर्पण किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर अतिथियों द्वारा करीब दस हजार असहाय, निराश्रित व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण की शुरुआत की गई।
  • कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, कटरा विधायक बावन सिंह, हरैया विधायक अजय सिंह, बार काउंसिल के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, भाजपा नेता विपुल पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago