IMG 20250219 130045 933 - देवापुर के ग्राम प्रधान का निधन, हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल लाया गया था, अंतिम संस्कार में जुटे कई बड़े नेता।

देवापुर के ग्राम प्रधान का निधन, हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल लाया गया था, अंतिम संस्कार में जुटे कई बड़े नेता।

बीकापुर - अयोध्या

देवापुर के ग्राम प्रधान का निधन, हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल लाया गया था, अंतिम संस्कार में जुटे कई बड़े नेता।

 

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवापुर के ग्राम प्रधान बब्बन यादव का निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें अयोध्या के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रधान के दरवाजे पर एकत्र हो गए। प्रधान की मौत के बाद पूरे गांव की आंखें नम हो गई।

प्रधान के अंतिम संस्कार भरत कुंड में किया गया। इस दौरान कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। इनमें पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्श सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *