सुल्तानपुर जिले में धनपतगंज थाने के एक गांव की युवती ने 24 नवंबर 2023 को गांव के ही आशीष कुमार गुप्ता, रोशन लाल गुप्ता, रजनीश गुप्ता व अनुज गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया था।
युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ आरोपी आशीष कुमार गुप्ता ने दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया था। आरोपी आशीष कुमार गुप्ता के पिता रोशन लाल गुप्ता और भाई रजनीश गुप्ता व अनुज गुप्ता ने युवती को जान से मारने की धमकी दी थी। दुष्कर्म का आरोपी आशीष पिछले दिनों से जेल में निरुद्ध है जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। युवती का आरोप है कि उसे मुकदमा उठा लेने और सुलहनामा दाखिल करने के लिए आरोपी धमका रहे हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More