
अयोध्या सरकार ने वाहन टक्कर के बाद भाग जाने के मामले को हिट एंड रन का मामला मानते हुए, ऐसे होने वाले केसों में सजा की अवधि व जुर्माने को बढ़ा दिया है। ऐसे मामलों में यदि टक्कर के बाद वाहन चालक द्वारा पुलिस को सूचना दी जाती है तथा घायल की मदद की जाती है तो उसकी सजा कम हो सकती है। भारतीय न्याय संहिता विधयेक को संसद के शीत कालीन सत्र में मंजूरी मिल गई है। कुछ ही महीनों में आईपीसी की जगह नए प्रावधान ले लेंगे। अभी तक इस तरह के मामलों में 2 साल की सजा का प्रावधान था जिसमें आसानी से जमानत मिल जाती थी।
नए नियम के अनुसार यदि वाहन चालक बिना पुलिस को सूचना दिए मौके से भाग जाता है तो 10 साल की सजा तथा जुर्माने का प्रावधान है। यदि वाहन चालक घायल को अस्पताल पहुंचाता है या पुलिस को सूचना देता है तो उसकी सजा कम हो सकती है। आकड़ो के अनुसार 50 हजार लोगों की मौत हिंट एण्ड रन मामलों में हो जाती है। यह कानून निजी वाहन चालकों पर भी लागू होगा। संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि नए कानून में सरकार हिट एड रन मामले में सख्त कानून ला रही है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More