दीपोत्सव में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे कुम्हारों के 40 परिवार

दीपोत्सव में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे कुम्हारों के 40 परिवार|

अयोध्या|

राम नगरी अयोध्या में इस बार होने वाला दीपोत्सव कुम्हारों के लिए भी खास होने जा रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस योजना से अयोध्या में रहने वाले कुम्हारों के चेहरे पर रौनक लौट आई है क्योंकि पिछले कई दशकों से आधुनिक तकनीकी के कारण कुम्हारों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिला था लेकिन अयोध्या का दीपोत्सव कुम्हारों के लिए एक वरदान का बनकर आया है और अब कुम्हार भी दीपावली मनाने के लिए तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस छठा दीपोत्सव में इस बार 15 लाख दीप जलाए जाएंगे और फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश सरकार के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है लेकिन इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सबसे बड़ा योगदान अयोध्या की कुम्हारों रहा है। अयोध्या के रहने वाले कुम्हारों के 40 परिवार दिन रात मेहनत करके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिसे पूरी दुनिया देखती है।
अयोध्या के रहने वाले कुम्हार इस बार 10 लाख दीप तैयार कर रहे हैं। जिसे राम की पैड़ी पर सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। कुम्हारों की माने तो इस बार पिछले दीपोत्सब से भी अधिक दीये बनाने की जिम्मेदारी मिली है इसके कारण हम लोगों की आय का स्रोत भी बढ़ गया है और अब होने वाला दीपावली भी लोग बड़े खुशियों से मनाएंगे। कुम्हारों ने बताया कि हमारा पूरा परिवार दिन रात दीये बनाने का कार्य कर रहे हैं।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago