अयोध्या उत्तर प्रदेश

दिवाली से पहले जगमगाएगी अयोध्या।

दिवाली से पहले जगमगाएगी अयोध्या।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में दिवाली से पहले होने वाले दीपोत्सव को लेकर योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का सातवां साल है। इस बार दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 11 नवम्बर को होगा। इस दीपोत्सव को भी यादगार बनाने के लिए नये इवेंट जोड़ने की तैयारी है। इस दीपोत्सव से अयोध्या की राम पैड़ी पर प्रतिदिन लाइट एण्ड साउंड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित इस योजना को शासन की हरी झंडी मिल गई है। राम पैड़ी पर नागेश्वर नाथ मंदिर के पश्चिम स्थाई कालम निर्माण के लिए उत्खनन का काम शुरू कर दिया गया है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर कालम निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को सौंपी गई है। यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक दिलीप गौड़ बताते हैं कि जर्मन हैंगर की तरह स्टील के दो कालम खड़े किए जाएंगे जिनकी ऊंचाई करीब 65 फिट होगी। और इसके बीच पर्दा लगाया जाएगा। इस पर्दे की चौड़ाई 30 फिट व लंबाई दो सौ फिट होगी। उन्होंने बताया कि राम पैड़ी के मंदिरों पर गुबंद की ऊंचाई करीब 25 फिट है इसलिए पर्दा उससे ऊपर 30 फिट पर लगेगा। बताया गया कि करीब 20 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस योजना में सम्बन्धित एजेंसी के द्वारा यहां सूर्य कुंड की तर्ज पर प्रतिदिन लाइट एण्ड साउंड शो का कार्यक्रम किया जाएगा।

सायं काल में 2 घंटे तक चलने वाला शो निशुल्क होगा।

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि पिछले साल यह योजना प्रस्तावित की गई थी लेकिन योजना पर सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है लेकिन बजट आवंटन का कोई शासनादेश नहीं निर्गत हुआ है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सायं दो घंटे के लिए प्रस्तावित किया गया था जो कि नि: शुल्क होना है। फिलहाल योजना की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दिए जाने के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने बताया कि इस योजना को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से भी प्रस्ताव भेजा गया था। इस बारे में विकास प्राधिकरण सचिव सत्येन्द्र सिंह व उपाध्यक्ष विशाल सिंह से सम्पर्क का प्रयास किया गया लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago