लखनऊ

दिल्ली से गोरखपुर जा रहे एक रोडवेज यात्री लखनऊ में मिला मृत।

दिल्ली से गोरखपुर जा रहे एक रोडवेज यात्री लखनऊ में मिला मृत।

अयोध्या।

देश की राजधानी दिल्ली से गोरखपुर जा रहे एक रोडवेज यात्री कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र स्थित करू कुइयां टोला लीलापट्टी निवासी 40 वर्षीय विनोद निषाद पुत्र शिवपूजन की रास्ते में मौत हो गई। लखनऊ में मामले की जानकारी के बाद परिचालक ने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, तो यहाँ लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। परीक्षण के बाद डाक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। 

 

विनोद अपने घर वापस आने के लिए दिल्ली में दिल्ली में गाजियाबाद के लोनी डिपो की रोडवेज बस पर सवार  हुआ और गोरखपुर का टिकट लिया था। रोडवेज बस के परिचालक परिचालक वैभव द्विवेदी ने बताया कि यात्री को शाहजहांपुर में नींद आ गई और वह सीट पर सो गया।बस लखनऊ पहुंची और सवारी चढ़ने लगी तो सीट खाली कराने के लिए उसको जगाने की कोशिश हुई। यात्री को आवाज दी गई और झिंझोड़ा गया लेकिन उधर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

लाइन चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृत रोडवेज यात्री के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। मृतक के पास से एक बैग, मल्टीमीडिया फोन और 600 रूपये मिले हैं। अग्रिम कार्रवाई के लिए परिजनों के पहुँचने का इन्तजार है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago