
दिल्ली व देश का चुनाव अवैध घोषित किया जाए, राज्यसभा सांसद।
अयोध्या
अयोध्या जिले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। संजय सिंह भाजपा सरकार पर चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब जो वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं, वह आरोप उन्होंने पहले ही लगाए थे, लेकिन तब न राहुल बोले, न कांग्रेस।
संजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली और देश के आम चुनाव अवैध घोषित किए जाने चाहिए। उनके मुताबिक, दिल्ली में चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा “छोटे-छोटे घरों में 25-35 वोट बनाए गए, केंद्रीय मंत्री के घर में 33 वोट दर्ज थे। केवल अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र से 42,000 वोट काटे गए ।
बिहार चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां 65 लाख वोट काट दिए गए, कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र जारी हुए और 40 मृतकों के नाम पर एक ही बूथ पर वोट बनाए गए। बीएलओ खुद लोगों के फॉर्म भर रहे थे और उनके हस्ताक्षर बना रहे थे। संजय सिंह ने कहा, “जब चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं करेगा तो सच्चाई जनता के सामने रखना ही पड़ेगा। अब चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं, हम रैली और संगठन में लगे रहते हैं, भाजपा दूसरे काम में।” उनके मुताबिक, यह सब देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More