अयोध्या।
नई दिल्ली में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में अलर्ट जारी कर सुरक्षा बढ़ाई गई है। जुड़वा शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अयोध्या धाम में प्रवेश द्वार पर पुलिस दो वाहनों को चेक कर रही है।अयोध्या में प्रवेश करने वाले लोगों का आधार कार्ड अथवा परिचय पत्र देखने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है।
अयोध्या के प्रमुख मंदिरों सहित रामलला के ओर जाने वाले सभी मार्गों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।सरयू तट समेत सभी भीड़ वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही हैl होटल और धर्म शालाओं में संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही हैl बताया जा रहा है कि दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों के निशाने पर यूपी के धर्म स्थल थेl
इस इनपुट के बाद अयोध्या में गणतंत्र दिवस तक रेड अलर्ट रहने के आसार हैl डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह और एसएसपी मुनिराज जी अपने सहयोगियों सहित अयोध्या की सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैंl अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने खुद नयाघाट आदि क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग कर सहयोगियों से संदिग्ध लोगों की निगरानी करने के लिए हमेशा सतर्क रहने को कहा हैl
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More