
दलित चौकीदार की हत्या में सपा नेता के भाई समेत पांच गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावा खैरपुर में एक फरवरी को एक निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में दलित चौकीदार ध्रुव कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मान सिंह के भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात पेड़ काटने को लेकर हुए, एक पुराने विवाद में उस समय अंजाम दी गई जब दलित चौकीदार रात को गेस्ट हाउस की रखवाली कर रहा था।
थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने गुरुवार दोपहर बताया कि आलाकत्ल के साथ पकड़े गए पांचों आरोपियों में शिवशंकर दूबे, शुभाकर मिश्रा, पवन सिंह, राजू निवासी मुसहर थाना पचपेड़वा, बलरामपुर, संदीप गुप्ता, निवासी खैपुर सरियावा शामिल हैं। आरोपी पवन सिंह जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता मान सिंह का छोटा भाई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया एक पुराने पेड़ को लेकर ध्रुव कुमार और पवन सिंह के पिता हनुमन्त सिंह के बीच कहा सुनी हुई थी। जिसको लेकर शराब के नशे में मुख्य आरोपी पवन सिंह ने साथियों संग मिलकर ध्रुव कुमार की पीट-पीट कर मार डाला। पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बता दें कि अयोध्या कोतवाली के एक गांव में दलित युवती की हत्या के बाद दलित चौकीदार की हत्या को लेकर भी समाजवादी पार्टी ने मुद्दा बनाया था। इतना ही नहीं हत्या के बाद जब परिजनों ने रायबरेली हाईवे जाम किया था। तब जिला पंचायत सदस्य मान सिंह मौके पर मौजूद थे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कह रहे थे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More