
दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म, गांव को बम से उड़ाने की दी धमकी।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना क्षेत्र खण्डासा के एक गांव में एक दलित नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही गैर समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो, तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
20 दिन पूर्व आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी को बुलाया और अनजाने में पहुंच गई फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब विरोध किया तो आरोपी अपने एक साथी के साथ किशोरी और उनके परिजनों को जान से मार देने की धमकी देना शुरू कर दिया। बुधवार को पीड़ित किशोरी ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर खण्डासा पुलिस को आप बीती सुनाई।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से ही आरोपी लगातार पीड़िता और परिवार को धमकी दे रहे थे। बीते दो सितंबर को अपराह्न तीन बजे आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ आए और पीड़िता का घर घेर लिया तथा पीड़िता को अपहरण कर कहीं अन्य जगह उठा ले जाने की बात करने लगे। जब परिजनों ने रोना-धोना शुरू कर दिया तो कहा कि यह छोटा सा मजरा है, पूरा गांव को बम से उड़ा देंगे। जिसमें सभी जलकर राख हो जाओगे।
मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मानू पुत्र यार मोहम्मद तथा सहवान (पुत्र) वारिस के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगीं हुई है जल्द ही उन्हें पड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा ।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More