राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या भी स्मार्ट हो रही है। इस बदलती अयोध्या को देश के दूसरे राज्य की राजधानियों से सीधे जोड़ने के भारत सरकार व राज्य सरकार प्रयासरत हैं। सड़क मार्ग के लिए बस अड्डा और हवाई मार्ग के लिए एयरपोर्ट की तैयारी जोरों से चल रही है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेल मार्ग के दोहरीकरण के अलावा रेलवे स्टेशन को भी सुंदर व यात्री सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। अयोध्या रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए 240 करोड़ की लागत से निर्माण चल रहा है। इस बीच अयोध्या कैंट स्टेशन के साथ दर्शन नगर व भरत कुंड रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव पर भारत सरकार ने अपनी स्वीकृति प्रदान करने के साथ बजट का भी प्रावधान कर दिया गया है। अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने जानकारी दी कि अमृत योजनान्तर्गत रेल मंत्रालय ने दर्शन नगर व भरत कुंड रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए लगभग 35 करोड़ धनराशि अवमुक्त कर है। दर्शन नगर रेलवे स्टेशन अयोध्या के बहुत करीब है। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं को अधिकतम सुविधा प्रदान करने के लिए आसपास के रेलवे स्टेशनों को भी विकसित करने योजना का प्रस्ताव भेजा गया था।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More