दरोगा की कहानी ‘बडे घर की बहू’ गूंजेगी लखनऊ रेडियो पर

20190704 152254 - दरोगा की कहानी 'बडे घर की बहू' गूंजेगी लखनऊ रेडियो पर

✍नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

  • जनपद-अयोध्या के थाना-पटरंगा मे नियुक्त सब-इंस्पेक्टर रणजीत यादव द्वारा लिखित कहानी ‘बडे घर की बहू’ का प्रसारण लखनऊ के रेडियो स्टेशन प्रसार भारती से उनकी ही आवाज मे होगा। उनकी यह कहानी 7 जुलाई को शाम 6:20 पर लोकायन कार्यक्रम मे प्रसारित की जायेगी। उनकी यह कहानी नारी-विमर्श पर आधारित स्त्री-व्यथा को रेखांकित करती है।
  • इसके पूर्व सामाजिक संदेश पर आधारित इनकी लिखित कहानिया पहली-मुलाकात/जिम्मेदारी /अचानक-बदलाव/वनदेवी का चश्मा/भयानक डर से मौत का प्रसारण जनपद-अयोध्या के रेडियो स्टेशन/दूरदर्शन केंद्र से हो चुका है।
  • रणजीत यादव आजमगढ जनपद के एक छोटे से गांव भदसार के निवासी हैं, इन्होंने बीएचयू से दर्शनशास्त्र मे स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त किया है। पुलिस-लाइन जनपद-अयोध्या मे गणतंत्र-दिवस परेड सन 2015, 2018 और 2019 मे उद्घोषक की भूमिका का निर्वहन कर चुके रणजीत पौधरोपण, रक्तदान,गरीब-असहाय की सेवा करने जैसे सामाजिक कार्यो मे भी बढ-चढ कर भाग लेते हैं।
  • थाना- क्षेत्र मे होने वाले कार्यक्रमो मे जब रणजीत यादव की ड्यूटी लगती है,तो ये अपनी लिखित कविता की लाइने सुनाने के साथ जनता को हेलमेट/सीटबेल्ट/नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देना नही भूलते है।सुरक्षा के साथ सेवा का जज्बा लिए रणजीत अपना खाली समय चित्रकारी/कहानी-कविता लिखने/तैराकी और गाना सुनने मे बिताते हैं।
  • रणजीत यादव ‘क्षितिज’ नाम से कहानिया लिखते है । इस समय इनकी ड्यूटी रामजन्मभूमि परिसर सुरक्षा मे लगी हैं। फेसबुक पर रंजीत सुपरकाॅप नाम से इनकी आईडी है ।
Web Admin

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago