भोपाल: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने दिव्य दरबार में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान बताते हैं। कई बार लोगों की समस्या सुन वो खुद भी भावुक हो जाते हैं। बागेश्वर धाम सरकार के वीडियो सोशल मीडिया में अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसमें लोगों के समस्याओं के समाधान बताते हैं। हाल ही एक वीडियो बागेश्ववर धाम सरकार के ऑफिशियल ट्विटर से शेयर किया गया है। जिसमें वो एक फरियादी महिला की आर्थिक मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक महिला की समस्या सुनने के बाद वो खुद भी भावुक हो जाते हैं और उस महिला का आंचल पैसों से भर देते हैं।
बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में पहुंची महिला बताती हैं कि वह बहुत गरीब है उसकी नौकर चली गई है। दिव्य दरबार में आने के लिए वो लंबे समय से कोशिश कर रही है लेकिन इस बार पहुंची है। महिला अपनी समस्या बताते -बताते रोने लगती है। हालांकि इस दौरान बाबा उसे समझाते हैं।
महिला बागेश्वर धाम सरकार से बताती है कि दिव्य दरबार में आने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे जिस कारण से उसने अपने गहने गिरवी रखकर पैसों का इंतजाम किया है। रोते-रोते महिला कहती है कि मेरे घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। महिला की बात सुनकर पंडाल में बैठे कई भक्त भावुक हो जाते हैं।
बागेश्वर सरकार महिला की समस्या पर्चे पर लिखते हैं। महिला ने जो समस्याएं बाबा को बताई वो समस्याएं बाबा ने पहले ही अपने पर्चे पर लिखकर रख ली थी। महिला की बात खत्म होने के बाद बागेश्वर धाम सरकार ने महिला से पर्चा पढ़ाया। बागेश्वर धाम सरकार ने इस दौरान महिला को उसकी समस्या का समाधान भी बताया।
महिला की बात सुनकर खुद बागेश्वर सरकार भी भावुक हो जाते हैं। महिला की समस्या का समाधान बताने के साखथ-साथ बाबा महिला को 500-500 रुपए के कई नोट उसके आंचल में डाल देते हैं। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि इस पैसे को रख लो। जिसके बाद महिला उन पैसों को रख लेती है और मंच से नीचे उतर जाती है।
बता दें कि हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए अपने गांव गढ़ा में महायज्ञ किया था। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर हिन्दूओं के दो बच्चे हैं तो एक और अगर चार हैं तो दो बच्चों को रामनवमी के लिए समर्पित कर दो। उन्होंने कहा था कि बातें बहुत हो गईं अब सनातन के लिए सड़कों पर निकलता होगा। बाबा का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More