ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:33 AM IST

दरबार में Bageshwar Dham: Sarkar ने दिखाई दरियादिली, गरीब के लिए खोल दिया खजाना,

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
दरबार में Bageshwar Dham Sarkar ने दिखाई दरियादिली, गरीब के लिए खोल दिया खजाना,
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: दरबार में Bageshwar Dham Sarkar ने दिखाई दरियादिली, गरीब के लिए खोल दिया खजाना,
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

भोपाल: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने दिव्य दरबार में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान बताते हैं। कई बार लोगों की समस्या सुन वो खुद भी भावुक हो जाते हैं। बागेश्वर धाम सरकार के वीडियो सोशल मीडिया में अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसमें लोगों के समस्याओं के समाधान बताते हैं। हाल ही एक वीडियो बागेश्ववर धाम सरकार के ऑफिशियल ट्विटर से शेयर किया गया है। जिसमें वो एक फरियादी महिला की आर्थिक मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक महिला की समस्या सुनने के बाद वो खुद भी भावुक हो जाते हैं और उस महिला का आंचल पैसों से भर देते हैं।

महिला बताती है अपनी समस्या

बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में पहुंची महिला बताती हैं कि वह बहुत गरीब है उसकी नौकर चली गई है। दिव्य दरबार में आने के लिए वो लंबे समय से कोशिश कर रही है लेकिन इस बार पहुंची है। महिला अपनी समस्या बताते -बताते रोने लगती है। हालांकि इस दौरान बाबा उसे समझाते हैं।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

गहने गिरवी रखकर पहुंची दिव्य दरबार

गहने गिरवी रखकर पहुंची दिव्य दरबार

महिला बागेश्वर धाम सरकार से बताती है कि दिव्य दरबार में आने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे जिस कारण से उसने अपने गहने गिरवी रखकर पैसों का इंतजाम किया है। रोते-रोते महिला कहती है कि मेरे घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। महिला की बात सुनकर पंडाल में बैठे कई भक्त भावुक हो जाते हैं।

बागेश्वर सरकार ने पर्चे पर बताया समाधान

बागेश्वर सरकार ने पर्चे पर बताया समाधान

बागेश्वर सरकार महिला की समस्या पर्चे पर लिखते हैं। महिला ने जो समस्याएं बाबा को बताई वो समस्याएं बाबा ने पहले ही अपने पर्चे पर लिखकर रख ली थी। महिला की बात खत्म होने के बाद बागेश्वर धाम सरकार ने महिला से पर्चा पढ़ाया। बागेश्वर धाम सरकार ने इस दौरान महिला को उसकी समस्या का समाधान भी बताया।

बागेश्वर सरकार ने दिए पैसे

बागेश्वर सरकार ने दिए पैसे

महिला की बात सुनकर खुद बागेश्वर सरकार भी भावुक हो जाते हैं। महिला की समस्या का समाधान बताने के साखथ-साथ बाबा महिला को 500-500 रुपए के कई नोट उसके आंचल में डाल देते हैं। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि इस पैसे को रख लो। जिसके बाद महिला उन पैसों को रख लेती है और मंच से नीचे उतर जाती है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

हिन्दू राष्ट्र के लिए की थी अपील

हिन्दू राष्ट्र के लिए की थी अपील

बता दें कि हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए अपने गांव गढ़ा में महायज्ञ किया था। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर हिन्दूओं के दो बच्चे हैं तो एक और अगर चार हैं तो दो बच्चों को रामनवमी के लिए समर्पित कर दो। उन्होंने कहा था कि बातें बहुत हो गईं अब सनातन के लिए सड़कों पर निकलता होगा। बाबा का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT