दबंगों द्वारा किया जा रहा है चकमार्ग पर अवैध कब्जा, प्रशासन मौन।
हैदरगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैती कला के मजरा ग्राम डल्लू मिश्र का पुरवा में चक मार्ग संख्या 104 व बंजरा घाटा संख्या 20 पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है।
उक्त गांव निवासी अशोक मिश्रा ने मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायत पत्र में बताया है कि गाटा संख्या 104 चक मार्ग व गाटा संख्या 20 बंजर के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज कागजात है। जिसको मेरे गांव के कुछ दबंग लोग द्वारा बो जोत कर कब्जा कर लिया गया है। रोकने पर फौजदारी आमादा हो जाते हैं, तथा रास्ता बंद कर दिए हैं। आने-जाने में मुझे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया किंतु मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, ना ही उपरोक्त अवैध कब्जेंदारों के विरुद्ध कोई मुकदमा काम किया जाता है। कई बार शिकायत की। थाना, तहसील का चक्कर लगाया परंतु आश्वासन के सिवा कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ।
इस संबंध पीड़ित काश्तकार ने सक्षम उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अवैध अतिक्रमण निर्माण कब्जा करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए कब्जा हटवाने की मांग की है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More