दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप 2023 के पांचवें मैच में श्रीलंका को 102 रन से हरा दिया।
क्रिकेट_समाचार।
वर्ल्ड कप 2023 आज खेले गए चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंकाई टीम को हराया। दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 428 बनाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 428 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका टीम की तरफ से तीन शतक लगे। क्विंटन डिकॉक ने 100 रन, रसी वान डर डुसेन ने 108 रन और एडेन मार्करम ने 106 रन की पारी खेली। इस मैच में विश्व कप में एक पारी में तीन शतक लगाने का भी रिकॉर्ड बना। यह मैच के दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम खेला गया।
दक्षिण अफ्रीका के 428 रन के जवाब में श्रीलंकाई टीम 44.5 ओवर में 326 रन पर सिमट गई। कुसल मेंडिस ने 76 रन, चरिथ असलंका ने 79 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 68 रन की पापरी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर गेराल्ड कोएत्जी ने 3 विकेट लिए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 2023 विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।
वर्ल्ड कप के इस मैच में 105 बाउंड्री के साथ कुल मिलाकर 754 रन बने, जो कि किसी भी वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा रन हैं। एडेन मार्करम ने 49 गेंद पर वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया।
कल होगा मेंन्स वर्ल्ड कप 2023 में पांचवा और भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा, यह मैंच चेन्नई में खेला जाएगा, भारतीय समय के अनुसार 2:00 बजे से चालू होगा। चेन्नई के ग्राउंड पर बारिश की संभावना है बताई जा रही हैं।
क्या होगी दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11।
भारत:- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस लायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया:- डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन/मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल बुखार के चलते अनफिट है इसलिए उनको टीम में शामिल होने की संभावनाएं कम है। यहां भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More