अयोध्या उत्तर प्रदेश

तूफान बिपर्जय ने बढ़ाई हवा की रफ्तार, धूल के कारण राह चलना हुआ मुश्किल।

तूफान बिपर्जय ने बढ़ाई हवा की रफ्तार, धूल के कारण राह चलना हुआ मुश्किल; बारिश की संभावना।

अयोध्या।

अरब सागर में उठे तूफान बिपर्जय का प्रभाव यहां भी दिख रहा है। इस कारण उत्तरी पश्चिमी दिशा से हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है।हाल यह है कि दिन में राह चलना मुश्किल हो गया है। धूल भरी हवा से दो पहिया वाहन चालकों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। तापमान भी उच्च स्तर पर बना हुआ है।

विज्ञानियों का अनुमान है कि 17 जून से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, जबकि 16 जून को भी हल्की बदली छाएगी। इससे पहले मंगलवार को दिन का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बुधवार को तापमान में तो एक डिग्री की कमी आई, लेकिन हवा की गति लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई।दिन में लोगों ने बच्चों को घरों में रखा और आवश्यक होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। जो लोग निकले भी वह धूल और धूप से बचाव के लिए चेहरे पर गमछा बांधे दिखे।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. सीताराम मिश्र ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपर्जय ने अत्यंत खतरनाक रूप धारण कर लिया है। इसी कारण यहां भी हवा की गति काफी तेज है।

गुरुवार को भी हवा की गति तेज रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को तापमान में कमी आएगी और हल्की वर्षा भी होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ढाई कम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 77 व न्यूनतम 35 प्रतिशत रही।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago