अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव के तीन भाइयों पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर किया गया है। तीनों पर 38 वर्ष पूर्व चकबंदी विभाग में फर्जी पत्रावली प्रस्तुत कर अपने नाम जमीन करने का आरोप है। मामले में पुलिस विवेचना शुरू कर दी है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के अछोरा गांव निवासी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मेरी मां नारायण देवी मेरे नानी की इकलौती संतान थीं। इसके बावजूद 1985 में जनार्दन सिंह, संजय सिंह और विजय सिंह ने मेरी मां को मृतक दिखाकर उनके संपूर्ण अंश पर अपना नाम फर्जी रूप से दर्ज करवा लिया। 11 जुलाई, 1985 को काल्पनिक एवं मुकदमे का अंकन कर संपूर्ण अभिलेख अपने नाम तैयार करवाकर परिवार रजिस्टर में भी हेराफेरी करके अपना नाम दर्ज करवा लिया।
थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी जनार्दन सिंह, संजय सिंह, विजय सिंह निवासीगण मैनुद्दीनपुर के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More