अयोध्या उत्तर प्रदेश

तीन ब्लॉकों के 17 अग्निपीड़ितों को दी गई मदद।

तीन ब्लॉकों के 17 अग्निपीड़ितों को दी गई मदद।
अयोध्या।
अयोध्या गर्मी की शुरुआत में ही आग ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटना सामने आ रही है। इसी को लेकर हर साल गर्मी में अग्नि पीड़ितों की मदद करने वाले समाजसेवी भी आगे आ रहे हैं। समाजसेवी राजन पांडेय द्वारा द्वारा अब तक तीन ब्लाकों के विभिन्न गांवों के 17 से अधिक अग्नि पीड़ितों को मदद पहुंचाई गई है। समाजसेवी राजन पांडेय द्वारा विगत दिनों विधानसभा मिल्कीपुर के ग्राम सभा मटेरा में एक अग्नि पीड़ित परिवार, ग्राम सभा बिसाही में एक, मल्थू बुजुर्ग में पांच और ग्राम सभा तिंदौली के बाईसा का पुरवा में 6 अग्नि पीड़ित परिवार को मदद दी गई है।
इसके अलावा सोहावल ब्लॉक के तिरखौली में एक, मवई ब्लॉक के दिगंबरपुर में तीन अग्नि पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान की गई है। उनके जिला पंचायत सदस्य पुत्र अंकित पांडेय द्वारा परिवारों को दरी, चद्दर महिलाओं को वस्त्र व प्रत्येक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago